Mamta Kulkarni : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ममता कुलकर्णी ने साध्वी की दीक्षा ली है।
दीक्षा के बाद अब ममता कुलकर्णी संन्यास लेकर परिवार और रिश्तों-नातों से दूर रहेंगी। दीक्षा के बाद उन्हें यमाई ममता नंदगिरी नाम दिया गया है। वहीं किन्नर अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि भी दी है।
उन्होंने दीक्षा के बाद कहा है कि वे 23 साल से तपस्या कर रही हैं। अब उनका दीक्षा लेना और महामंडलेश्वर बनना किसी खिताब जैसा है। ममता ने 2000 में चैतन्य गगनगिरी गुरु नाथ से दीक्षा ली थी।
ये तो हुई ताजा खबर लेकिन इससे पहले भी ममता अपने बॉलीवुड करियर और कंट्रोवर्सीज को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। तो आइए जानते हैं उनके करियर के बारे में।
Mamta Kulkarni Family : मां से मिले धार्मिक संस्कार
53 वर्षीय ममता का जन्म एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनका एक नाम पदमावती भी था। उनका जन्म 20 अप्रैल 1972 में हुआ था। ममता की मां आध्यात्मिक रहीं है, जो काफी पूजा-पाठ करती थीं।
उनकी दो बहनें मिथिला और मोलिना हैं। उन्होंने मुंबई के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
Mamta Kulkarni Filmography : तमिल फिल्म से की करियर की शुरुआत
ममता ने 1990 के दशक में फिल्म जगत में कदम रखा और हिंदी, तमिल, बंगाली, तथा मराठी फिल्मों में काम किया। ममता ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में तमिल फिल्म ननबरगल से की। 1992 में उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म तिरंगा के साथ डेब्यू किया। 1993 में रिलीज हुई फिल्म आशिक आवारा से ममता लोगों की नजरों में आईं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर न्यू फेस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इसके बाद ममता ने वक्त हमारा है, क्रांतिवीर, करण अर्जुन और बाजी जैसी हिट फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस नजर आईं। करण-अर्जुन में बिंदिया का किरदार भी काफी पॉपुलर रहा। उनकी आखिरी फिल्म कभी तुम कभी हम 2002 में रिलीज हुई थी।
Mamta Kulkarni Bold Photoshoot : टॉपलेस फोटोशूट कराया तो किरकिरी हो गई
फिल्मों से पहले ममता एक विवाद को लेकर चर्चित हो गईं थी। 1993 में उन्होंने एक चर्चित मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया। जिसके बाद लोगों ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
लेकिन इस फोटोशूट की तस्वीरें लोगों ने ब्लैक में खरीदीं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि जब विवाद बड़ा तो ममता को जुर्माना भी भरना पड़ा।
Mamta Kulkarni Marriage : ड्रग माफिया से शादी?
साल 2016 में ममता का नाम शादी को लेकर चर्चा में रहीं। ममता का नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जोड़ा गया। हालांकि, उन्होंने शादी की खबरों को खारिज किया और कहा कि वे कभी शादीशुदा नहीं रहीं।
ममता का नाम 2016 के 2000 करोड़ के ड्रग रैकेट मामले में भी आया, लेकिन सबूतों के अभाव में उनके खिलाफ मामला खारिज हो गया।
Mamta Kulkarni Underworld : अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की अफवाह
ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से जोड़ा जाता रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा कहा गया कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने से पहले उनका अंडरवर्ल्ड से संपर्क बन चुका था।
इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी कारण उन्हें एक प्रसिद्ध फिल्म से हटा दिया गया था। हालांकि, कहा जाता है कि बाद में ममता ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से फोन करवाकर फिल्म में अपनी वापसी करवाई।
इन सभी दावों को लेकर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, और ममता ने भी इन खबरों को गलत और निराधार बताया।
Mamta Kulkarni Net Worth : ममता की नेटवर्थ क्या है ?
एक रिपोर्ट के अनुसार, ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति करीब 10 मिलियन डॉलर (लगभग 85 करोड़ रुपये) आंकी गई है। बॉलीवुड से दूरी बनाने के बावजूद उनकी संपत्ति ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखा है। 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ दी थी और उसके बाद से लाइमलाइट से दूर रहीं।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
OTD Release Deewar : राजेश खन्ना थे पहली पसंद; शोले के साथ अमिताभ ने किया शूट, दीवार के 50 साल
राजेश खन्ना थे पहली पसंद; शोले के साथ अमिताभ ने किया शूट, दीवार के 50 साल अमिताभ बच्चन की कल्ट क्लासिक फिल्म दीवार ने 24 जनवरी 1975 को सिनेमा जगत में कदम रखा था।
यह फिल्म अब अपनी रिलीज़ के पचास साल पूरे कर चुकी है। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, निरूपा रॉय, परवीन बाबी और नीतू कपूर जैसे कलाकारों ने जान डाल दी।
आज हम इस फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने ट्रिविया और किस्सों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने दीवार को हिंदी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में शुमार किया। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Saif Ali Khan : सैफ की पिता का भी हुआ था जानलेवा एक्सीडेंट, एक आंख से भारतीय क्रिकेट टीम को जिताए कई मैच
15-16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में ही उन पर हमला हो गया। एक अज्ञात शख्स ने उनके घर में घुसकर उन चाकू से 6 वार किए।
हालांकि इलाज के बाद उनकी हालत खतरे बाहर बताई गई। उन्हें रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट आई है। इसके बाद से ही मीडिया में सैफ अली खान काफी चर्चा में हैं।
सैफ की तरह उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी का सामना भी एक बार मौत से हो गया था। उनका खतरनाक एक्सीडेंट हो गया जिसमें वे बाल-बाल बचे थे। जानेंगे इस घटना को भी लेकिन उसे पहले जानते हैं, सैफ के परिवार को थोड़ी सी हिस्ट्री। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Hisab Barabar Hindi Review : अच्छा और रिलेवेंट मुद्दा है, लेकिन फिल्म का ट्रीटमेंट काफी कमजोर है
Hisab Barabar में नील नितिन मुकेश एक रंग-बिरंगे कपड़े पहने, अजीबोगरीब राजनेता मिक्की मेहता का किरदार निभाते हैं।आर. माधवन ने राधे मोहन शर्मा की भूमिका निभाई है, जो चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता था लेकिन टिकट कलेक्टर बन गए हैं। वह अपने उसूलों पर चलता है और कभी भी जुर्माना वसूलने के काम में चूक नहीं करता।
राधे मोहन रेलवे स्टेशन पर एक अस्थायी क्लासरूम में छात्रों को पढ़ाते हैं। उनकी पूरी शख्सियत बैलेंस शीट के हिसाब-किताब पर टिकी है। जब तक LHS=RHS न हो जाए, वह चैन से नहीं बैठते। एक सिंगल फादर के तौर पर उनका जीवन बस नंबरों को क्रॉस-वेरिफाई करने के इर्द-गिर्द घूमता है। ऐसे में, जब उन्हें बैंक में ₹27.50 की गड़बड़ी नजर आती है, तो वह वहां पहुंच जाते हैं।
हैरानी की बात यह है कि इस दौरान उन्हें मिक्की मेहता से जुड़े एक बड़े बैंक घोटाले का पता चलता है। इसके बाद कहानी किस दिशा में जाती है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। कीर्ति कुल्हारी ने इंस्पेक्टर पूनम जोशी की भूमिका निभाई है, जो इस मामले की जांच करती हैं। पूरा रिव्यू पढ़ें…