Kartik Aaryan Upcoming Movies : बॉलीवुड के यंग एज एक्टर कार्तिक आर्यन की लाइनअप पर नजर डाली जाए तो वे बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं।
कार्तिक के पास अगले कुछ सालों के लिए एक-दो नहीं बल्कि सात फिल्में हैं। इन पर वे अलग-अलग समय पर काम करने वाले हैं। तो आइए नजर डालते हैं कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों पर, इन फिल्मों में दो सीक्वल, लव स्टोरी ड्रामा और एक रियल लाइफ बेस्ड फिल्म शामिल है।
Kartik Aaryan Upcoming Movies : Anurag Basu’s next
अभिनेता Kartik Aaryan अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसमें उनके साथ Sreeleela नजर आएंगी। यह फिल्म दिवाली 2025 के दौरान रिलीज होगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक टीजर साझा किया, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक और दमदार अंदाज़ ने फैंस को उत्साहित कर दिया।
फिल्म को Anurag Basu डायरेक्ट करने वाले हैं। यह के म्यूजिकल लव स्टोरी होगी। इसमें कार्तिक एक सिंगर का रोल प्ले करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने बड़े और घनी दाढ़ी वाला लुक कैरी किया है।
Kartik Aaryan Upcoming Movies : TMMTMTTM
कार्तिक आर्यन करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म Tu Meri Main Tera Mera Tera Tu Meri में लीड रोल निभाएंगे। यह फिल्म Sameer Vidwans के निर्देशन में बनेगी।
यह फिल्म रोमांटिक-ड्रामा होगी और कार्तिक पहली बार धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी और इसे 2026 में रिलीज किया जाएगा।
Kartik Aaryan Upcoming Movies : Aashiqui 3
कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म आशिकी 3 को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि एनिमल में नजर आईं Tripti Dimri उनके साथ आशिकी 3 में नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने कुछ कारणों के चलते उन्हें रिप्लेस कर दिया है।
टी सीरीज के भूषण कुमार अनुराग बसु के साथ मिलकर म्यूजिकल लव स्टोरी आशिकी की तीसरा पार्ट अनाउंस कर चुके हैं।
Kartik Aaryan Upcoming Movies : Sandeep Modi Next
Kartik Aaryan फिल्ममेकर करण जौहर के साथ एक और फिल्म करने वाले हैं। आर्मी के बैकड्रॉप पर बेस्ड इस फिल्म को Sandeep Modi डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के बारे में इससे ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Kartik Aaryan Upcoming Movies : Captain India
Scam 1992 बनाने वाले हंसल मेहता की आगामी फिल्म कैप्टन इंडिया में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। फिल्म में कार्तिक पायलट के रोल में दिखेंगे। फिल्म का प्लॉट भारत सबसे सक्सेसफुल रेस्क्यू पर बेस्ड होगी।
फिल्म को जुलाई 2021 में अनाउंस किया गया था। अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी करने के आरोप लगे हालांकि बाद में मेकर्स ने इन्हें नकार दिया। फिल्म का बड़ा हिस्सा लंदन में शूट किया जा चुका है।
Kartik Aaryan Upcoming Movies
इसके अलावा कार्तिक आर्यन मुदस्सर अजीज की फिल्म Pati Patni Aur Woh 2 में भी नजर आने वाले है। फिल्म की स्क्रिप्ट उन्होंने पढ़ है जल्दी ही इस काम शुरू होगा। वहीं Bhool Bhulaiyaa 4 की अनाउंसमेंट हो चुकी है, इस फिल्म को भी कार्तिक लीड करेंगे।
ये आर्टिकल्स भी पढ़िए…
Kartik Aaryan Upcoming : Sooraj Barjatya के नए Prem हो सकते हैं कार्तिक
Kartik Aaryan Upcoming : सूरज बड़जात्या एक बार फिर अपने पॉपुलर कैरेक्टर प्रेम के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। लेकिन इस बार उनके इस किरदार में Salman Khan नहीं बल्कि नया चेहरा नजर आने वाला है।
रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज बड़जात्या जल्द ही फैमिली जॉनर की फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म न्यूक्लियर फैमिली पर बेस्ड होगी। पिंकविला की मानें तो इस फिल्म के लीड कैरेक्टर प्रेम की कास्टिंग के लिए सूरज ने कार्तिक को अप्रोच किया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस कैरेक्टर के लिए एक इनोसेंट और जाने माने चेहरे की तलाश है। इसके लिए उन्होंने कार्तिक को चुना है। जो एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं लेकिन अभी दोनों की बातचीत काफी शुरुआती फेज में है। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Rajkummar Rao Upcoming Movies : Maalik और Stree 3 के साथ राजकुमार की ये 5 फिल्में जल्द होंगी रिलीज
राजकुमार राव इन दिनों बॉलीवुड के वन ऑफ द बिजी एक्टर हैं। उनके खाते में अभी 5 फिल्में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मालिक की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इसके अलावा एक बाद एक चार से कॉमेडी फिल्में नजर आने वाले हैं। तो आइए नजर डालते हैं राजकुमार राव की लाइनअप पर। साथ ही जानते हैं कब रिलीज होंगी ये फिल्में।
राजकुमार राव का पहला बड़ा रिलीज उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म मालिक होगी। फिल्म को 20 जून को रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म में राजकुमार राव एक गैंगस्टर का रोल प्ले करने वाले हैं।
इस फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट Manushi Chhillar नजर आने वाली हैं। फिल्म को Bhakshak फेम डायरेक्टर Pulkit डायरेक्ट करने वाले हैं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…