Bollywood top 10 earners 2024 : 2024 बॉलीवुड के लिए एक बेहतरीन साल रहा है, जिसमें कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में सफल रही हैं।
इस साल दर्शकों को अलग-अलग कहानियां और शानदार अभिनय देखने को मिला, जिससे फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी सफलता मिली।
आइए जानते हैं 2024 की टॉप 10 हिट फिल्मों के बारे में, जिन्होंने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी दर्ज किए।
Bollywood top 10 earners 2024
Stree 2 : स्त्री 2 इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 627 करोड़ का बिजनेस किया। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने दर्शकों को एक बार फिर अपनी तरफ खींच लिया। इस फिल्म ने हॉरर थीम को कॉमेडी और थ्रिलर के साथ जोड़ते हुए एक नया आयाम पेश किया, जिसने इसे जबरदस्त सफलता दिलाई। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
Bhool Bhulaiyaa 3 : इस लिस्ट दूसरे नंबर पर एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 है। इस फिल्म का कलेक्शन 278 करोड़ रहा। फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई थी। जहां इसे सिंघम अगेन से क्लैश का सामना करना पड़ा था। हालांकि फिल्म दर्शकों को उतनी पसंद नहीं आई थी। फिल्म का रिव्यू यहां पढ़ें…
Bollywood top 10 earners 2024
Singham Again : अजय देवगन की सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी ‘Singham’ का तीसरा भाग ‘Singham Again’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। पुलिस वाले के किरदार में अजय देवगन की जबरदस्त एक्शन और ड्रामा ने फिल्म को बड़े पैमाने पर हिट बना दिया। फिल्म को भूल भुलैया 3 से ज्यादा स्क्रीन मिलीं थी लेकिन फिल्म की कमाई उससे कम ही रही। फिल्म ने 268.35 करोड़ का कलेक्शन किया।
Fighter : 2019 के पुलवामा अटैक के बाद हुई बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बनी फिल्म Fighter में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी। हालांकि फिल्म की हाइप के मुताबिक मजेदार नहीं थी। फिल्म इसके बाद भी 205.55 करोड़ कमाने में कामयाब रही। फिल्म का रिव्यू यहां पढ़ें…
Bollywood top 10 earners 2024
Shaitaan – गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक शैतान भी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने 149.49 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका नजर आए थे।
Munjya : इसी लिस्ट में एक और हॉरर कॉमेडी का नाम सामने आता है जिसका नाम है मुंजा। फिल्म का कॉन्सेप्ट सुपरनेचुरल ड्रामा के अराउंड बेस्ड है। फिल्म में शारवरी वाघ और अभय वर्मा लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का यूनीक कॉन्सेप्ट दर्शकों के लिए काफी चर्चा का विषय रहा। इसके चलते फिल्म ने 107.48 करोड़ रुपए बटोरे। फिल्म का रिव्यू यहां पढ़ें…
Crew : करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू एक तीन फ्लाइट अटेडेंट की कहानी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 89.92 करोड़ का बिजनेस किया था। इस कॉमेडी ड्रामा में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी नजर आए थे।
Bollywood top 10 earners 2024
Article 370 : कश्मीर से धारा 370 हटने की इनसाइड स्टोरी को पर्दे पर दिखाने वाली फिल्म आर्टिकल 370 भी साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक रही। फिल्म ने 82.37 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया। फिल्म यामी गौतम लीड रोल में थीं। फिल्म का रिव्यू यहां पढ़ें…
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya : शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोबोटिक रॉम-कॉम फिल्म ने 80.88 करोड़ की कमाई की। फिल्म के यूनीक स्टोरीलाइन और लव एंगल को लोगों का मिला-जुला रिस्पांस मिला।
Bad Newz : विकी कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म बेड न्यूज को दर्शकों का पॉजिटव रिस्पांस तो नहीं मिला लेकिन फिर भी फिल्म बड़े पर्दे पर 66.28 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
10 Highest Grosser Movies 2024 : इस साल इन फिल्मों ने की छप्पर फाड़ कमाई, सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली मूवीज
2024 में भारतीय सिनेमा ने कई बड़ी फिल्मों के साथ धमाल मचाया, और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े।
इस वर्ष की प्रमुख फिल्में न केवल अपनी स्टार कास्ट और बजट के कारण चर्चित रही, बल्कि इनकी कमाई भी शानदार रही।
बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन सिनेमा तक, कई फिल्में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में सफल रही। आइए, जानते हैं 2024 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
10 Flop Bollywood Movies 2024 : इन दस बॉलीवुड की फिल्मों ने की सबसे कम कमाई, बजट निकालना हुआ मुश्किल
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन सभी को दर्शकों से वही प्यार और सराहना नहीं मिल पाती।
2024 में भी कई फिल्में सिनेमाघरों में आईं, लेकिन उम्मीद से उलट फ्लॉप साबित हुईं। ये फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ीं, बल्कि ऑडियंस और क्रिटिक्स से भी मिक्स रिस्पॉन्स मिले।
आइए, जानते हैं 2024 की उन फिल्मों के बारे में जिनको बॉक्स ऑफिस पर असफलता मिली। पूरा आर्टिकल पढ़ें…