Bigg Boss Finale Contestants : एक और मसालेदार सीजन के बाद बिग बॉस का सीजन 18 अब अपने फिनाले वीक में एंट्री मार चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले की तारीखें आ चुकी हैं।
लेकिन फाइनल में कौन एंट्री मारेगा इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उन पांच कंटेस्टेंट के बारे में जो फाइनल में अपनी जगह बनाने वाले हैं।
Bigg Boss Finale Contestants : 19 मिलेगा विनर
बिग बॉस 18 का मोस्ट अवेटेड ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को होगा। सीजन 18 पूरी तरह से ड्रामा, कड़े कॉम्पिटिशन और इमोशंस से भरपूर रहा है।
सलमान खान की होस्टिंग में होने वाला फाइनल कलर्स टीवी पर और जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगा, जिसकी शुरुआत रात 9:00 बजे से होगी।
Bigg Boss Finale Contestants : 7 लोग घर में बचे हैं
बिग बॉस सीजन 18 के मौजूदा कंटेस्टेंट्स की बात की जाए तो घर में अभी 7 मेंबर मौजूद हैं। इनमें रजत दलाल, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, और ईशा सिंह शामिल हैं।
इन 7 मेंबर्स में 2 लोग एलिमिनेट होंगे और 5 लोग फाइनल की तरफ बढ़ेंगे। इन मेंबर्स ने बिग बॉस सीजन 18 ने अपनी स्ट्रेटजी, इमोशन और स्ट्रगल के साथ दर्शकों का ध्यान खींचा है।
Bigg Boss Finale Contestants : हालिया रैंकिंग में रजत टॉप पर
बीते हफ्ते की रैंकिंग पर नजर डाले तो इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं। इसमें रजत दलाल को पहले स्थान पर रखा गया है। रजत इस सीजन के सबसे पॉपुलर और इफेक्टिव रहने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं, और उन्होंने घर में लगातार मजबूती दिखाई है।
रजत ने शुरुआत से ही अपने गेम से घर के तौर-तरीकों को बहुत अच्छे से समझा है, इसके कारण वह लीड पोजिशन में हैं और ट्रॉफी के लिए एक मजबूत दावेदार बने हुए हैं।
Bigg Boss Finale Contestants : करण वीर खिताब की दौड़ में
रजत के बाद करण वीर मेहरा का नंबर है, जिन्होंने अपनी शांत और सधे हुए फैसलों से दर्शकों का सपोर्ट हासिल किया है। वह वर्तमान में दूसरे स्थान पर हैं और वह भी टाइटल के लिए एक मजबूत दावेदार हैं।
विवियन डीसेना सबसे बड़े सरप्राइज कंटेस्टेंट रहे हैं, जिन्हें शो जीतने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, उन्होंने तीसरे स्थान पर गिरावट दर्ज की है।
यह घटना उनके फैंस के लिए एक बड़ा सवाल बन गई है, और यह देखा जाना बाकी है कि क्या इससे उनके फिनाले में खेलने के तरीके पर असर पड़ेगा। चुम दरांग चौथे स्थान पर और अविनाश मिश्रा पांचवें स्थान पर हैं।
Bigg Boss Finale Contestants : ये हो सकते हैं TOP 5
रजत दलाल
करण वीर मेहरा
विवियन डीसेना
चुम दरांग
अविनाश मिश्रा
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें….
Karan Veer Mehra Biography: दो शादियां कर चुके Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट करणवीर, करोड़ों रुपए के हैं मालिक
टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार करणवीर मेहरा इन दिनों बिग बॉस 18 के घर में हैं। यहां करणवीर खूब धमाल मचा रहे हैं।
घर के अंदर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो अक्सर सुर्खियों में बन रहते हैं। करणवीर के लिए यह पहला रियलिटी शो नहीं है। इससे पहले वो खिलाड़ी 14 का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
आइए आगे बताते हैं करणवीर मेहरा के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें… पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Rajat Dalal Biography: कंट्रोवर्सी किंग कौन हैं Big Boss 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल
बिग बॉस सीजन 18 को शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। इस अब तक इस सीजन के सबसे पॉपुलर कन्टेस्टेंट की लिस्ट में रजत दलाल दूसरे स्थान पर रहे हैं। शो के कन्टेस्टेंट के रूप में रजत को काफी पसंद किया जा रहा है।
इससे हालांकि बिग बॉस में एंट्री से पहले भी रजत दलाल लगातार सुर्खियों में बने रहते थे। उनकी चर्चा में रहने की वजह ज्यादा कंट्रोवर्सीज ही होती थीं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…