Bigg Boss Finale : बॉस सीजन 18 का सीजन फिनाले के साथ खत्म हो गया। करणवीर मेहरा शो के विनर बने। उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 50 लाख रुपए मिले।
फिनाले में अमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर जैसे कई बड़े एक्टर्स नजर आए। हालांकि शो के फिनाले में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले थे।
वे शो के सेट पर भी पहुंचे, लेकिन शूट में शामिल नहीं हुए। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ। अब इस पर अक्षय का रिएक्शन आया है।
Bigg Boss Finale : अक्षय सेट पर आए लेकिन शूट नहीं किया
रविवार को अक्षय कुमार बिग बॉस के सेट पर पहुंचे थे। लेकिन सलमान खान के देरी से आने की वजह से वह बिना शूटिंग किए वहां से चले गए।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार हमेशा समय के पाबंद रहते हैं। वह दोपहर लगभग 2:15 बजे सेट पर पहुंच गए थे, लेकिन सलमान खान वहां मौजूद नहीं थे।
एक घंटे तक इंतजार करने के बाद, अक्षय ने सेट छोड़ दिया क्योंकि उन्हें अपनी आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की ट्रायल स्क्रीनिंग के लिए जाना था। बिग बॉस की टीम ने अक्षय से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
Bigg Boss Finale : सलमान खान का रिएक्शन
फिनाले के दौरान सलमान खान ने भी इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अक्षय अपनी फिल्म स्काई फोर्स का प्रमोशन करने आने वाले थे।
सलमान ने देरी होने की बात स्वीकारते हुए बताया कि अक्षय को एक अन्य इवेंट के लिए निकलना पड़ा, जिससे वह शूटिंग नहीं कर सके।
Bigg Boss Finale : अक्षय कुमार ने बताई सच्चाई
इस मामले को बढ़ता देख अक्षय कुमार ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा है सलमान खान लेट नहीं पहुंचे थे। मैं जब वहां पहुंचा उसके 30-35 मिनट बाद सलमान सेट पर आए। वे किसी पर्सनल काम से फंसे हुए थे।
सलमान के पहुंचते ही हमने इस पर बात की। उन्होंने मुझे बताया कि वे 30-35 मिनट लेट हैं। हालांकि मुझे किसी काम से निकलना था, जो में सलमान को बताकर निकल गया था।
Bigg Boss Finale : फिनाले की खास झलकियां
अक्षय की गैर-मौजूदगी में स्काई फोर्स के कलाकार वीर पहाड़िया ने शो में हिस्सा लिया और टॉप-6 से टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की घोषणा की।
वहीं, आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद और खुशी कपूर के साथ फिल्म लवयापा का प्रमोशन किया। इस दौरान, उन्होंने सलमान के साथ अंदाज अपना अपना का एक लोकप्रिय डायलॉग रीक्रिएट किया और फिल्म के सीक्वल की इच्छा जताई।
Bigg Boss Finale : करणवीर मेहरा बने विजेता
बिग बॉस 18 के फिनाले में टॉप-3 में रजत दलाल, करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना पहुंचे। करणवीर मेहरा ने सबसे अधिक वोट प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। विवियन डिसेना रनर-अप रहे, जबकि रजत दलाल तीसरे स्थान पर रहे।
रजत दलाल के शो से बाहर होने पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस में गुस्सा नजर आया। लोग इसके पीछे कुछ साजिश का शक जता रहे हैं।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
Karan Veer Mehra Biography: दो शादियां कर चुके Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट करणवीर, करोड़ों रुपए के हैं मालिक
टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार करणवीर मेहरा इन दिनों बिग बॉस 18 के घर में हैं। यहां करणवीर खूब धमाल मचा रहे हैं।
घर के अंदर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो अक्सर सुर्खियों में बन रहते हैं। करणवीर के लिए यह पहला रियलिटी शो नहीं है। इससे पहले वो खिलाड़ी 14 का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। आइए आगे बताते हैं करणवीर मेहरा के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…
Vivian Dsena : पहली पत्नी से अलग होने के बाद बदला धर्म और नाम, पिता पुर्तगाली दूसरी पत्नी इजिप्ट से
बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों अपने आखिरी वीक में चल रहा है। बीते हफ्ते में शो के बचे हुए 7 मेंबर्स की पोलिंग में विवियन डिसेना टॉप पर रहे।
अपनी लोकप्रियता के चलते विवियन को खिताब का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। बिग बॉस से पहले विवियन टीवी इंडस्ट्री का एक पॉपुलर फेस रह चुके हैं।
इसके अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवियन अक्सर चर्चा में रहते हैं। तो आइए नजर डालते हैं विवियन डिसेना की पर्सनल लाइफ पर और जानते हैं उनसे जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स।
Rajat Dalal Biography: कंट्रोवर्सी किंग कौन हैं Big Boss 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल
बिग बॉस सीजन 18 को शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। इस अब तक इस सीजन के सबसे पॉपुलर कन्टेस्टेंट की लिस्ट में रजत दलाल दूसरे स्थान पर रहे हैं। शो के कन्टेस्टेंट के रूप में रजत को काफी पसंद किया जा रहा है।
इससे हालांकि बिग बॉस में एंट्री से पहले भी रजत दलाल लगातार सुर्खियों में बने रहते थे। उनकी चर्चा में रहने की वजह ज्यादा कंट्रोवर्सीज ही होती थीं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…