Bigg Boss Final Winner : बिग बॉस 18 फिनाले से अब बस कुछ ही घंटे दूर है। बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए छह प्रतियोगी लड़ाई लड़ रहे हैं।
दर्शक यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि Bigg Boss 18 का विनर कौन होगा, क्योंकि प्रतियोगियों के बीच कड़ी टक्कर है। ग्रैंड फिनाले से पहले जानिए किस प्रतियोगी को सबसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं।
Bigg Boss Final Winner : ताजा ट्रेंड किसे विनर बता रहा है
चुम दरांग, विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और रजत दलाल बिग बॉस 18’ के टॉप छह फाइनलिस्ट हैं। ताजा वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार, रजत दलाल और विवियन डिसेना टॉप दो पोजीशन में रहने की संभावना है और ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, रजत दलाल वोटिंग पोल में आगे चल रहे हैं, जबकि अन्य पोल में विवियन डिसेना पहले स्थान पर हैं।
18 जनवरी रात 8 बजे तक ‘बिग बॉस वोट्स’ वेबसाइट के अनुसार, विवियन 53% वोट (1,95,157 वोट) के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि रजत 30% (1,10,915 वोट) के साथ दूसरे स्थान पर हैं। करणवीर मेहरा तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 10% (34,243 वोट) मिले हैं, जबकि अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ऐशा सिंह 10% से कम वोट के साथ संघर्ष कर रहे हैं।
Bigg Boss Final Winner : इस हफ्ते का ट्रेंड क्या कह रहा है
बिग सीजन 4 से बिग बॉस विजेताओं को लेकर सही भविष्यवाणी कर रहे Ormax Media की ताजा रिपोर्ट को देखा जाए तो रजत दलाल, 11-17 दिसंबर तक बिग बॉस 18 के सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट रहे हैं। उनके बाद विवियन डिसेना का नाम है। वहीं लिस्ट में करन वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का नाम शामिल है। लेकिन टॉप 5 में चुम दरंग का नाम नहीं है।
चुम दरांग, ऐशा सिंह और अविनाश मिश्रा को टॉप दो में पहुंचने के लिए कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा। वहीं, करणवीर मेहरा के टॉप तीन में पहुंचने के बाद शो से बाहर होने की संभावना है।
Bigg Boss Final Winner : कल तक चलेगी वोटिंग लाइन
फैंस JioCinema ऐप पर जाकर ‘बिग बॉस’ पर क्लिक कर अपने पसंदीदा प्रतियोगी के लिए वोट कर सकते हैं। वोट, प्ले और विन सेक्शन में जाएं और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट की फोटो पर क्लिक कर उन्हें जिताएं। वोटिंग लाइन्स 19 जनवरी दोपहर 12 बजे बंद हो जाएंगी।
Bigg Boss Final Winner : फाइनल में कौन-कौन आएगा
‘बिग बॉस 18’ के पिछले प्रतियोगी थे: कशिश कपूर, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी, ऐलिस कौशिक, गुनरतन सडवर्ते, सारा अर्फीन खान, अर्फीन खान, श्रुतिका अर्जुन, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा, दिग्विजय राठी, तजिंदर बग्गा, न्यारा बनर्जी, अदिति मिस्त्री, मुस्कान बामने।
सभी एविक्टेड प्रतियोगी फिनाले में नजर आएंगे। हालांकि, दिग्विजय राठी अपने काम के शेड्यूल के कारण फिनाले में शामिल नहीं हो पाएंगे।
Bigg Boss Final Winner : पिछले सीजन के कन्टेस्टेंट भी करेंगे सपोर्ट
इस बीच, कुछ सेलिब्रिटीज ‘बिग बॉस 18’ में प्रतियोगियों का समर्थन करने के लिए एंट्री करेंगे। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव रजत दलाल का समर्थन करेंगे और मीडिया के साथ बात करेंगे। लेकिन मीडिया ने एल्विश के बॉयकॉट की बात कही है।
शिल्पा शिंदे और बरखा बिष्ट करणवीर का समर्थन करेंगी। प्रोड्यूसर संदीप सिकंद, चुम दरांग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रोड्यूसर वेद राज अविनाश का समर्थन करेंगे। ‘बिग बॉस 17’ के प्रतियोगी विक्की जैन, विवियन डिसेना का समर्थन करेंगे और ऐशा के भाई रुद्राक्ष सिंह उनका समर्थन करेंगे।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
Bigg Boss Grand Finale : विनर को मिलेगी इतने लाख की प्राइज मनी, लेकिन पहले सीजन से फिर भी रहेगी आधी
पिछले साल 6 अक्टूबर से शुरू हुआ, पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस इन दिनों अपने आखिरी हफ्ते में है। शो ग्रैंड फिनाले की तारीखें भी अनाउंस कर दी गईं हैं।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि शो क फाइनलिस्ट कौन हो सकते हैं और विनर को कितने लाख का इनाम मिलने वाला है। खास बात ये है कि 18 सीजन के बाद भी शो की प्राइज मनी पहले सीजन से आधी ही रहेगी।
तो जानेंगे कि अब तक बिग बॉस के किस विजेता को कितने की प्राइज मनी मिली है और कैसे साल-दर-साल ये पैसे घटते चले गए। पूरा आर्टिकल्स पढ़ें…
Vivian Dsena : पहली पत्नी से अलग होने के बाद बदला धर्म और नाम, पिता पुर्तगाली दूसरी पत्नी इजिप्ट से
बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों अपने आखिरी वीक में चल रहा है। बीते हफ्ते में शो के बचे हुए 7 मेंबर्स की पोलिंग में विवियन डिसेना टॉप पर रहे।
अपनी लोकप्रियता के चलते विवियन को खिताब का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। बिग बॉस से पहले विवियन टीवी इंडस्ट्री का एक पॉपुलर फेस रह चुके हैं।
इसके अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवियन अक्सर चर्चा में रहते हैं। तो आइए नजर डालते हैं विवियन डिसेना की पर्सनल लाइफ पर और जानते हैं उनसे जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स।
Rajat Dalal Biography: कंट्रोवर्सी किंग कौन हैं Big Boss 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल
बिग बॉस सीजन 18 को शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। इस अब तक इस सीजन के सबसे पॉपुलर कन्टेस्टेंट की लिस्ट में रजत दलाल दूसरे स्थान पर रहे हैं। शो के कन्टेस्टेंट के रूप में रजत को काफी पसंद किया जा रहा है।
इससे हालांकि बिग बॉस में एंट्री से पहले भी रजत दलाल लगातार सुर्खियों में बने रहते थे। उनकी चर्चा में रहने की वजह ज्यादा कंट्रोवर्सीज ही होती थीं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…