Bigg Boss 18 Finale Voting : बिग बॉस सीजन 18 अब अपने आखिरी हफ्ते में है। शो को लेकर दर्शकों में लगातार क्योरिसिटी बढ़ती जा रही है।
अब शो में 6 लोग बचे हुए हैं। बीते दिनों 7 कंटेस्टेंट में से शिल्पा शिरोडकर को कम वोटों के कारण शो बाहर कर दिया गया।
अब शो में टॉप 5 फाइनलिस्ट कौन होंगे, इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई है। हाल ही में एक सर्वे सामने आया है, इसमें उन लोगों के बारे में बताया गया है जो अब तक की फाइनल की वोटिंग में टॉप पर रहे हैं।
Bigg Boss 18 Finale Voting : कब होगा फाइनल
फैंस इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि आखिरकार विजेता कौन बनेगा। शो के निर्माताओं ने फिनाले से पहले धमाकेदार प्रोमो रिलीज किए हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
बिग बॉस 18 का अंतिम एपिसोड 19 जनवरी को रात 9:30 बजे प्रसारित होगा। इसे कलर्स चैनल पर देखा जा सकेगा, और जो लोग इसे टीवी पर नहीं देख पाएंगे, वे इसे जियोसिनेमा पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं।
Bigg Boss 18 Finale Voting : पिछले दिनों क्या-क्या हुआ
हाल ही में बिग बॉस के घर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस काफी चर्चा में रही। इसमें मीडिया की तरफ ईशा सिंह, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा समेत सभी घर वालों से से तीखे सवाल किए गए।
इसके बाद घर के अंदर फैशन डिजाइनर और फिल्ममेकर ओमंग कुमार घर के अंदर गए थे। वे घर के अंदर मौजूद लोगों के घर के तरफ से भेजे गए लेटर लेकर पहुंचे थे। इन लेटर से शो के कन्टेंस्टेंट के इमोशनल एंगल भी देखने को मिलेंगे।
Bigg Boss 18 Finale Voting : शिल्पा शो से हुईं बाहर
हाल ही में शो में एक एविक्शन भी हुआ, जिसमें शिल्पा शिरोडकर को शो से बाहर कर दिया गया, क्योंकि उन्हें दर्शकों से सबसे कम वोट मिले। उनके बाहर होने के बाद, ग्रैंड फिनाले के लिए टॉप 6 फाइनलिस्ट का चयन हो गया है।
अब फाइनलिस्ट में ईशा सिंह, चुम दरंग, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना शामिल हैं।
Bigg Boss 18 Finale Voting : ताजा वोटिंग में कौन आगे रहा
ग्रैंड फिनाले में प्रतियोगिता और भी ज्यादा रोमांचक हो गई है, क्योंकि विवियन और करण अब आमने-सामने हैं। फिनाले वीक के दौरान जियोसिनेमा पर किए गए एक पोल के अनुसार, विवियन डीसेना वोटिंग के मामले में करण वीर मेहरा से आगे चल रहे हैं।
बिग बॉस 18 की वोटिंग 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगी। पोल के मुताबिक, विवियन को बढ़त मिली हुई है। विभिन्न रिपोर्ट्स के कयासों पर ध्यान दें तो विवियन शो के विनर बन सकते हैं। वहीं, रजत दलाल फर्स्ट रनर-अप के रूप में उभर सकते हैं, जबकि करण वीर मेहरा तीसरे स्थान पर आ सकते हैं।
हालांकि, इन वोटिंग ट्रेंड्स पर पूरी तरह निर्भर नहीं किया जा सकता, क्योंकि नतीजे आखिरी वक्त में बदल सकते हैं। असली विजेता का ऐलान रविवार, 19 जनवरी को फिनाले एपिसोड के दौरान किया जाएगा। (Bigg Boss 18 Finale Voting)
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
Bigg Boss Grand Finale : विनर को मिलेगी इतने लाख की प्राइज मनी, लेकिन पहले सीजन से फिर भी रहेगी आधी
पिछले साल 6 अक्टूबर से शुरू हुआ, पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस इन दिनों अपने आखिरी हफ्ते में है। शो ग्रैंड फिनाले की तारीखें भी अनाउंस कर दी गईं हैं।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि शो क फाइनलिस्ट कौन हो सकते हैं और विनर को कितने लाख का इनाम मिलने वाला है। खास बात ये है कि 18 सीजन के बाद भी शो की प्राइज मनी पहले सीजन से आधी ही रहेगी।
तो जानेंगे कि अब तक बिग बॉस के किस विजेता को कितने की प्राइज मनी मिली है और कैसे साल-दर-साल ये पैसे घटते चले गए। पूरा आर्टिकल्स पढ़ें…
Vivian Dsena : पहली पत्नी से अलग होने के बाद बदला धर्म और नाम, पिता पुर्तगाली दूसरी पत्नी इजिप्ट से
बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों अपने आखिरी वीक में चल रहा है। बीते हफ्ते में शो के बचे हुए 7 मेंबर्स की पोलिंग में विवियन डिसेना टॉप पर रहे।
अपनी लोकप्रियता के चलते विवियन को खिताब का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। बिग बॉस से पहले विवियन टीवी इंडस्ट्री का एक पॉपुलर फेस रह चुके हैं।
इसके अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवियन अक्सर चर्चा में रहते हैं। तो आइए नजर डालते हैं विवियन डिसेना की पर्सनल लाइफ पर और जानते हैं उनसे जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स।
Rajat Dalal Biography: कंट्रोवर्सी किंग कौन हैं Big Boss 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल
बिग बॉस सीजन 18 को शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। इस अब तक इस सीजन के सबसे पॉपुलर कन्टेस्टेंट की लिस्ट में रजत दलाल दूसरे स्थान पर रहे हैं। शो के कन्टेस्टेंट के रूप में रजत को काफी पसंद किया जा रहा है।
इससे हालांकि बिग बॉस में एंट्री से पहले भी रजत दलाल लगातार सुर्खियों में बने रहते थे। उनकी चर्चा में रहने की वजह ज्यादा कंट्रोवर्सीज ही होती थीं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…