Akshay Kumar Upcoming Movies 2025 : अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं। जहां बड़े-बड़े एक्टर्स 1-2 साल में एक फिल्म पर काम कर पाते हैं। वहीं अक्षय कुमार साल भर में आधा फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर आ जाते हैं।
2025 भी अक्षय कुमार के लिए कुछ इसी तरह को होने वाला है। अब तक की अनाउंसमेंट पर नजर डाली जाए तो अक्षय कुमार की 5 फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं।
इसके अलावा वे करीब 5 और फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जो अगले साल तक बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती हैं। तो आइए नजर डालते हैं, अक्षय कुमार की अपकमिंग लिस्ट पर। (Akshay Kumar Upcoming Movies 2025)
Akshay Kumar Upcoming Movies 2025
Sky Force : बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज पिछला साल अक्षय के कुमार के लिए भूलने वाला रहा। इस साल उन्हें अपनी पहली रिलीज फिल्म स्काई फोर्स से काफी उम्मीद होगा। ये फिल्म भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर बेस्ड है, जो भारतीय वायुसेना की तरफ से 1965 के भारत पाकिस्तान वॉर के दौरान अंजाम दिया गया था। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हो सकती है।
C. Shankaran Nair Biopic : अक्षय कुमार की साल की दूसरी बायोपिक मशहूर एडवोकेट सी शंकरन नायर की लाइफ पर बनी फिल्म होगी। सी शंकरन नायर, प्री इंडिपेंडेंस एरा के जाने माने एडवोकेट और राजनेता था। उन्होंने वकालत के साथ-साथ एजुकेशन मिनिस्टर और वायसराय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में भी काम किया।
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद उन्होंने काउंसिल से इस्तीफा दिया था। फिल्म होली के मौके पर 14 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी नजर आने वाले हैं।
Akshay Kumar Upcoming Movies 2025
Jolly LLB 3 : जॉली एलएलबी 3 अक्षय कुमार की 2025 की तीसरी फिल्म होगी। इस फिल्म में वे अरशद वारसी के साथ नजर आने वाली हैं। इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्में अक्षय और अरशद अलग-अलग काम कर चुके हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
Housefull 5 : अक्षय कुमार और रितेश देशमुख हाउसफुल 4 इसी साल 6 जून को रिलीज होगी। फिल्म का प्लॉट इस बार एक क्रू जर्नी पर बेस्ड होने वाला है। पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी कई सारे सितारे नजर आने वाले हैं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Welcome 2 Jungle : वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म, वेलकम टू जंगल इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म के साथ अक्षय कुमार वेलकम फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे। उनके अलावा फिल्म में करीब 50 जाने-माने एक्टर्स को कास्ट किया गया है।
Akshay Kumar Upcoming Movies 2025
Bhoot Bangla : भूत बंगला के साथ अक्षय कुमार लंबे समय के बाद अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर प्रियदर्शन के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म की ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दी गई है। फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में भूल भुलैया वाली कास्ट का हिस्सा रहे असरानी, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे एक्टर्स को शामिल किया गया है।
Ajay Devgn Directorial : फिल्म सिंघम अगेन के बाद अक्षय कुमार और अजय देवगन फिर एक बार एक साथ काम करने वाले हैं। लेकिन इस बार दोनों की भूमिकाओं थोड़ी सी डिफरेंट होंगी। अजय देवगन इस फिल्म के डायरेक्टर होंगे, वहीं अक्षय कुमार फिल्म विकी कौशल के साथ फिल्म को लीड करेंगे। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
Akshay Kumar Upcoming Movies 2025
Siddharth Anand’s Production : War और Pathaan जैसी दमदार एक्शन फिल्मों के डायरेक्टर और Fighter के प्रोड्यूसर Siddharth Anand जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस Marflix के बैनर तले एक और एक्शन मूवी बनाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए अक्षय ने हामी भर दी है। फिल्म के लिए स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई है। फिल्म को मिलन लूथरिया डायरेक्ट करेंगे।
Stree Universe : फिल्म स्त्री 2 में अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आए थे। करीब 5 मिनट के कैमियो में वे ऑडियंस को हंसाने में कामयाब रहे थे। इसके बाद पोस्ट क्रेडिट्स सीन्स में भी उनके किरदार के लिए गुंजाइश छोड़ी गई थी। स्त्री 2 के मुताबिक अक्षय को सरकटे के परिवार का सदस्य बताया गया था। पूरा आर्टिकल पढ़ें…
वहीं आखिर के सीन्स में उनके किरदार को सरकटे की शक्तियां मिलते भी दिखाया गया। ऐसे में तय माना जा रहा है कि अक्षय स्त्री फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में बतौर नेगेटिव रोल नजर आ सकते हैं।
Bhagam Bhag 2 : सरिता अश्विन वर्दे यानी रोअरिंग रिवर प्रोडक्शन ने भागम भाग के सीक्वल का राइट्स खरीद लिए हैं। मेकर्स अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा को फिर से साथ लाने की तैयारी में हैं। फिल्म के लिए स्क्रिप्ट की तलाश की जा रही है। (Akshay Kumar Upcoming Movies 2025)
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
Upcoming Sequel Movies in 2025 : 12 सीक्वल फिल्में इस साल रिलीज के लिए तैयार, देखें बॉलीवुड मूवीज की ये लिस्ट
बॉलीवुड में सीक्वल बनने का दौर अपने उफान पर है। 2025 में करीब एक दर्जन ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो अपनी पिछले पार्ट का सीक्वल होंगी।
आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार अपनी पुरानी फिल्मों का जादू लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इनमें से कई फिल्में अपनी पुरानी कहानी को दोहराएंगी, वहीं कुछ स्टैंडअलोन सीक्वल होंगी। कुछ फिल्में कॉमेडी फ्रेंचाइज का हिस्सा भी रहेंगी।
तो आइए नजर डालते हैं इन फ्रेंचाइजी फिल्मों और सीक्वल की लिस्ट पर…
Upcoming Biopic Movies in 2025 : असली घटनाओं पर बनीं ये फिल्में इस साल होंगी रिलीज, अक्षय की लिस्ट में दो फिल्में
2025 शुरु हो चुका है। इसके साथ ही हर तरफ बॉलीवुड की इस साल की रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों पर भी बात शुरु हो चुकी है।
आज हम भी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की बात करने वाले हैं। ये वे फिल्में होंगी जो या तो किसी असली घटना पर बेस्ड या किसी बड़ी शख्सियत की बायोपिक होंगी।
अब तक की अनाउंसमेंट पर नजर डाली जाए तो बॉलीवुड की अब तक आठ ऐसे टाइटल अनाउंस हो चुकें हैं और रिलीज के लिए तैयार हैं। तो आइए नजर डालते हैं लिस्ट पर।
Upcoming OTT Releases Film Of 2025 : इस साल डायरेक्ट ओटीटी पर आएंगी ये फिल्में, बड़े स्टार्स की ये फिल्में शामिल
अब तक हम इस साल की टॉप थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों और ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज के बारे में बात कर चुके हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उन फिल्मों के बारें में जो थिएटर में नहीं बल्कि डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज होंगी। इसमें सैफ अली खान, राजकुमार राव और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स शामिल हैं।
तो आइए नजर डालते हैं इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली ओरिजनल फिल्म की लिस्ट पर। पूरा आर्टिकल पढ़ें…