Actors Who Become Parents in 2024 : फिल्मों के साथ-साथ की ऑडियंस एक्टर्स की पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी क्यूरियस रहती है। ऐसे में इंडस्ट्री के लोगों की शादी और डेटिंग को काफी ट्रैक किया जाता है।
इस आर्टिकल में भी हम एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं। साल के आखिरी क्षणों में हम जानेंगे उन एक्टर्स या एक्ट्रेस के बारे में जो इस साल पेरेंट्स बने।
इनमें कई कपल ऐसे हैं जो पहली बार पेरेंट्स बने हैं वहीं कुछ कपल्स ने अपने दूसरे बेबी का वेलकम किया।
Actors Who Become Parents in 2024
Deepika Padukone and Ranveer Singh : 2018 में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल सितंबर में पहली बार माता-पिता बने। दीपिका ने 8 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया। कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा।
Anushka Sharma and Virat Kohli : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 2024 में दूसरी बार पेरेंट्स बने। अनुष्का ने इस साल 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। बता दें कि कपल की पहले से एक बेटी है जिसका नाम वमिका है। कपल ने अपने बेटे को अकाय नाम दिया है।
Actors Who Become Parents in 2024
Varun Dhawan and Natasha Dalal : एक्टर वरुण धवन भी इसी साल पिता बने। उनकी फैशन डिजाइनर पत्नी नताशा दलाल ने ने बेटी को जन्म दिया। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। उन्होंने ने अपनी बेटी का नाम लारा रखा है।
Yami Gautam and Aditya Dhar : एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर अदित्य धर की जोड़ी इसी साल मई में पहली बार पेरेंट्स बनी। 10 मई को यामी ने लड़के को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने वेदावेद रखा है।
Actors Who Become Parents in 2024
Richa Chadha and Ali Fazal : ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी साल पहली बार पेरेंट्स बने। ऋचा ने जुलाई में बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने जुनैरा इदा फजल रखा। दोनों ने 2022 में शादी की थी।
Vikrant Massey and Sheetal Thakur : पर्सनल रीजन की वजह से इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर चर्चा में रहे, विक्रांत मेसी इसी साल पिता भी बने। उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने इसी साल बेटे को जन्म दिया। विक्रांत ने अपने बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट दिया। विक्रांत ने बेटे का नाम वरदान रखा है।
Actors Who Become Parents in 2024
Masaba Gupta and Satyadeep Misra : फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और एक्टर सत्यदीप मिश्रा की जोड़ी इस साल पेरेंट्स बनी। मसाबा ने अक्टूबर में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। दोनों ने इसी साल अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।
Radhika Apte and Benedict Taylor : एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने इस साल अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। वहीं दिसम्बर महीने में कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेबी के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। बता दें कि राधिका ने 2012 में टेलर से शादी की थी।
Actors Who Become Parents in 2024
Sonnalli Seygall and Ashesh Sajnani : प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने इसी साल बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम शुकर रखा है। सोनाली ने 2023 में बिजनेसमैन अशेष सजनानी से शादी की थी।
Drashti Dhami and Neeraj Khemka : टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने इसी साल अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने लीला रखा है। दृष्टि ने 2015 में बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी की थी।
ये आर्टिकल भी पढ़ें…
Top 10 Telugu movies of 2024 : तेलुगु इंडस्ट्री की इन 10 फिल्मों ने दुनियाभर में मचाया गदर, देखें लिस्ट
जब भी 2024 की तेलुगु फिल्मों की बात की जाएगी, तो बिना किसी शक के पुष्पा 2 द रुल के नाम सबसे पहले आएगा।
लेकिन पुष्पा के अलावा भी साउथ इंडस्ट्री की कई ऐसे फिल्में रहीं, जो तेलुगु समेत हर भाषा के दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं।
आज हम ऐसी ही 10 तेलुगु फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो इस साल साउथ समेत हर इंडस्ट्री के ऑडियंस में पॉपुलर हुईं। तो आइए देखते हैं लिस्ट।