10 Worst Bollywood Movies 2024 : ये साल बॉलीवुड के लिए जितना हिट फिल्मों के लिए नहीं जाना गया, उतना फ्लॉप फिल्मों के मशहूर रहा है। इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में आईं।
इनमें कुछ ऐसी फिल्में भी शमिल थी जिनसे बहुत उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकीं।
आज के इस आर्टिकल में जानेंगे उन 10 फिल्मों के बारे में जिन्हें क्रिटिक्स के साथ ऑडियंस ने भी डिजास्टर का टैग दिया।
10 Worst Bollywood Movies 2024
Bade Miyan Chote Miyan : अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर काफी हाइप बनाई गई। लेकिन फिल्म की कहानी और एक्शन कुछ कमाल का नहीं निकला। ऐसे में जिसने भी फिल्म को देखा उसके हाथ केवल निराशा ही लगी। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
Mr And Mrs Mahi : राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही क्रिकेट के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। फिल्म में राजकुमार एक ऐसे लड़के के रोल में हैं जिसकी पत्नी क्रिकेटर बनने का सपना देखती है। फिल्म सपनों और वुमन एम्पॉवरमेंट की बात करती है, लेकिन वर्डिक्ट एवरेज ही रहा।
Auron Me kahan Dum Tha : अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए मशहूर नीरज पांडे ने इस साल फिल्म बनाई, औरों में कहां दम था। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू को लीड रोल में लिया गया। फिल्म एक फ्लैशबैक वाली लव स्टोरी है, लेकिन फिल्म दर्शकों के सामने अपना दम नहीं दिखा पाया। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
10 Worst Bollywood Movies 2024
Yodha : फिल्म शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर फिल्म योद्धा में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आए। फिल्म का कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा था कि सिद्धार्थ के किरदार को देशद्रोह के आरोप में आर्मी से निकाल दिया जाता है। उसके बाद एक प्लेन हाइजैक उन्हे खुद को साबित करने का मौका देता है। फिल्म में दिशा पाटनी और राशी खन्ना भी नजर आईं थी। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
Crakk : विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म क्रैक स्पोर्ट्स एडवेंचर फिल्म है। एडवेंचर के नाम पर फिल्म विद्युत जामवाल के भरपूर एक्शन सीन्स दिखाती है। लेकिन कहानी के नाम पर चूक हो जाती है। जो दर्शकों के लिहाज से परेशानी का सबब है।
Main Atal Hoon : पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मैं अटल हूं, भारत के पूर्व प्राइम मिनिस्टर अटल बिहारी वाजपेयी का बायोपिक है। फिल्म को लेकर काफी प्रमोशन किया गया था। लेकिन फिल्म में पकंज त्रिपाठी अटल जी के किरदार को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी।
10 Worst Bollywood Movies 2024
Ruslaan : आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान एक मास एंटरटेनर होने का दावा करते हुए थिएटर में रिलीज हुई थी। लेकिन थिएटर से बाहर आते दर्शकों को फिल्म में बिना सिर पैर वाले एक्शन के कुछ भी नजर नहीं आया और आखिर में आयुष के करियर को बचाने के एक और कोशिश नाकाम रही।
Bastar – The Naxal Story : सुदिप्तो सेन, विपुल डी शाह और अदा शर्मा ने फिल्म बस्तर के साथ एक बार फिर द केरला स्टोरी के मैजिक को भुनाने की कोशिश की। लेकिन प्रोपेगैंडा वाली ऑडियंस इस बार सिनेमाघरों में नहीं आई।
10 Worst Bollywood Movies 2024
Vicky Vidya ka Woh Wala Video : राज शांडिल्य इस फिल्म से ड्रीम गर्ल जैसा कुछ करने की कोशिश में थे लेकिन उनकी मेहनत खराब राइटिंग की भेंट चढ़ गई। फिल्म एक खराब स्क्रीनप्ले और आउटडेटेड डायलॉग के कारण दर्शकों को सिर दर्द देने के सिवाय कुछ नहीं कर पाती।
Bad Newz : 2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज का स्टैंडअलोन सीक्वल इस साल रिलीज हुई। फिल्म में विकी कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क नजर आए थे। लेकिन अच्छे कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म बुरी स्क्रिप्ट की भेंट चढ़ गयी।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
Top 10 Tamil Movies 2024 : इस साल तमिल सिनेमा की इन दस फिल्मों ने मचाया धमाल, आप भी देखें लिस्ट
साउथ इंडस्ट्री अपनी एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं तमिल इंड्स्ट्री यानी टॉलीवुड की एक्शन फिल्मों के भी दुनिया भर में फैन है।
इस इंडस्ट्री से हर साल कुछ लीक से हटकर फिल्में निकलती हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। इस साल भी कुछ ऐसी ही फिल्म आईं।
तो आज के इस आर्टिकल में हम ऐसी 10 फिल्मों की बात करेंगे, जिन्होंने तमिल ही नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। तो आइए नजर डालते हैं लिस्ट पर। पूरी खबर पढ़ें…
10 Most Popular Movies 2024 : इस साल IMDB पर ये 10 फिल्में रहीं सबसे ज्यादा पॉपुलर
2024 में कई दर्शकों को कई बड़ी फिल्में देखने मिली। इनमें से कुछ जबरदस्त हिट रहीं। तो कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ीं।
IMDB ने दर्शकों के एंटीसिपेशन को देखते हुए, साल की 10 सबसे पॉपुलर फिल्म की लिस्ट जारी की है।
तो आइए लिस्ट पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि साल की सबसे पॉपुलर फिल्में कौन सी रहीं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…