10 Most Popular Web Series 2024 : 2024 के हर महीने में ओटीटी पर कुछ न कुछ बड़ा देखने को मिला। इनमें से कुछ शोज जबरदस्त हिट रहे। तो कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ीं।
IMDB ने दर्शकों के एन्टिसिपेशन को देखते हुए, साल की 10 सबसे पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है।
तो आइए लिस्ट पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि साल की सबसे पॉपुलर वेब शोज कौन से रहे।
10 Most Popular Web Series 2024
Heeramandi : The Diamond Bazaar – दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स की हीरामंडी से ओटीटी पर डेब्यू किया। शो आजादी के पहले लाहौर के वेश्या बाजार हीरामंडी पर बेस्ड है।
शो मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी जैसे एक्टर्स नजर आए थे। सीरीज के यूनिक कॉन्सैप्ट को लोगों ने काफी पसंद किया था। भंसाली शो का दूसरा सीजन भी अनाउंस कर चुके हैं। रिव्यू पढ़ें…
Mirzapur S3 : इसी साल चर्चित वेबसीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन को भी प्रीमियर किया गया। पिछले सीजन के चलते इस सीजन को लेकर लोगों में हाइप बनी हुई थी। लेकिन शो उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। शो में पंकज त्रिपाठी का कम स्क्रीन टाइम भी इसका बड़ा कारण रहा। रिव्यू पढ़ें…
10 Most Popular Web Series 2024
Panchayat S3 : इसी साल पंचायत वेब सीरीज का तीसरा सीजन भी लॉन्च किया गया। हालांकि पिछले दो सीजन को देखा जाए तो शो उस तरीके का परफॉर्म नहीं कर पाया, जिसकी उम्मीद दर्शक इससे लगा रहे थे। शो नया सीजन अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। रिव्यू पढ़ें…
Gyaarah Gyaarah : 11 – 11 एक टाइम ट्रेवल और क्राइम थ्रिलर सीरीज थी। जो एक विशेष टाइम पर तीन अलग-अलग दौर को एक साथ जोड़ती है। फिल्म के यूनिक स्टोरीलाइन के चलते इसे दर्शकों ने आईएमडीबी पर काफी रेट किया।
Citadel: Honey Bunny – वरुण धवन और सामंथा की वे सीरीज सिटाडेल हनी बनी भी काफी पॉपुलर रही। इसके पॉपुलर होने की दो बड़ी वजह रहीं। पहला इसे राज एंड डीके ने डायरेक्ट किया था। वहीं दूसरा है सिटाडेल सीरीज के ग्लोबल यूनिवर्स का हिस्सा है। रिव्यू पढ़ें…
10 Most Popular Web Series 2024
Maamla Legal Hai : मामला लीगल है, भारत के लॉयर कल्चर पर एक स्टायर करती है। सीरीज में कोर्ट कचहरी के अंदर सैकड़ों की संख्या में बैठे वकीलों के इंटरनल स्ट्रगल को कॉमिक अंदाज में दिखाया गया है।
Taaza Khabar S2 : यूट्यूब सेन्सेशन भुवन बाम की वेबसीरीज ताजा खबर का दूसरा सीजन इसी साल रिलीज किया गया। हालांकि शो उतना खास कुछ नहीं कर सका जिसकी इससे उम्मीद लगाई जा रही थी।
Murder in Mahim : मर्डर इन माहिम में विजय राज और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज एक्टर नजर आए। शो में मुंबई के माहिम इलाके में हुए एक मर्डर की कहानी दिखाई गई है।
10 Most Popular Web Series 2024
Shekhar Home : हॉलीवुड के शो शरलोक होम की तर्ज पर बने होने के कारण शेखर होम शो भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर रहा। शो एक जासूस को सेंटर में रखकर अपनी कहानी कहता है। इसमें केके मेनन और रणवीर शौरी नजर आए थे।
The Great Indian Kapil Show : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इसी साल टीवी छोड़कर ओटीटी पर कदम रखा। इसी साल उनके शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन प्रीमियर हुए। दूसरा सीजन अभी भी चल रहा है।
ये आर्टिकल भी पढ़ें…ॉ
10 Most Popular Movies 2024 : इस साल IMDB पर ये 10 फिल्में रहीं सबसे ज्यादा पॉपुलर
2024 में कई दर्शकों को कई बड़ी फिल्में देखने मिली। इनमें से कुछ जबरदस्त हिट रहीं। तो कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ीं।
IMDB ने दर्शकों के एंटीसिपेशन को देखते हुए, साल की 10 सबसे पॉपुलर फिल्म की लिस्ट जारी की है।
तो आइए लिस्ट पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि साल की सबसे पॉपुलर फिल्में कौन सी रहीं। पूरा आर्टिकल पढ़ें…