10 Most Popular Movies 2024 : 2024 में कई दर्शकों को कई बड़ी फिल्में देखने मिली। इनमें से कुछ जबरदस्त हिट रहीं। तो कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ीं।
IMDB ने दर्शकों के एंटीसिपेशन को देखते हुए, साल की 10 सबसे पॉपुलर फिल्म की लिस्ट जारी की है।
तो आइए लिस्ट पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि साल की सबसे पॉपुलर फिल्में कौन सी रहीं।
10 Most Popular Movies 2024
Kalki 2898 AD : फिल्म की कहानी हिंदू माइथोलॉजी के कल्कि अवतार पर बेस्ड है। फिल्म में अश्वथात्मा के कैरेक्टर को सेंटर में रखा गया है, जो बुरी शक्तियों से अच्छाई को बचाने की कोशिश कर रहा है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साइंस-फिक्शन और एक्शन से भरपूर है। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
Stree 2 : 2018 की फिल्म स्त्री का ये सीक्वल कहानी आगे बढ़ा रहा है। लेकिन इस बार स्त्री का नहीं बल्कि सरकटे का आतंक है। फिल्म 15 अगस्त पर रिलीज हुई थी और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार रहा था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
10 Most Popular Movies 2024
Maharaja : विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा पिता और बेटी के बॉन्ड पर बेस्ड है। फिल्म में मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। अपने यूनिक स्टोरीलाइन के चलते फिल्म काफी चर्चा में रही थी। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
Shaitaan : गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक फिल्म शैतान एक सुपरनैचुरल ड्रामा फिल्म है। ओरिजिनल फिल्म के कॉन्सेप्ट के चलते फिल्म के रीमेक से काफी उम्मीद लगाई जा रही थी हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही। फिल्म अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका नजर आई थी।
10 Most Popular Movies 2024
Fighter : 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बनी फिल्म फाइटर एक्टर-डायरेक्टर के चलते काफी चर्चा में रही। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म वॉर के बाद एक फिर साथ काम किया।
हालांकि मास ऑडियंस के लिए बनी ये फिल्म कमजोर कहानी के चलते ज्यादा कुछ खास नहीं कर सकी। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आईं थी। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
Manjummel Boys : मंजुमेल बॉयज केरल के कुछ लड़कों के ग्रुप की कहानी है जो रस्साकशी के खिलाड़ी हैं। ये ग्रुप कमल हसन का फैन उसी की फिल्म में देखकर कोडाइकनाल की गुफाओं में घूमने जाता है। लेकिन घूमने के दौरान इस ग्रुप का एक मेंबर गहरी खाई में गिर जाता है। फिल्म इस निकालने के संघर्ष को दिखाती है। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
10 Most Popular Movies 2024
Bhool Bhulaiyaa 3 : हिट हॉरर-कॉमेडी सीरीज भूल भुलैया की तीसरी किस्त दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन फिल्म कमजोर राइटिंग की भेंट चढ़ गई। हालांकि फिल्म के टेक्निकल पार्ट्स की लोगों ने तारीफ की। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
Kill : टीवी की दुनिया से फिल्मों में कदम रखने वाले लक्ष्य लालवानी की फिल्म किल को हिंदी दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म का एक्शन बॉलीवुड के लिहाज से काफी नया और अलग था। इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा एक ट्रेन के अंदर फिल्माया गया था। फिल्म के लिए राघव जुयाल ने भी तारीफ बटोरी थी। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
10 Most Popular Movies 2024
Singham Again : दीवाली के मौके पर ही दूसरी बड़ी रिलीज थी सिंघम अगेन। यह रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म थी। फिल्म को रामायण के कॉन्सेप्ट पर बनाया गया था। हालांकि कुछ मास ऑडियंस को छोड़ दिया जाए तो फिल्म को ज्यादा कुछ पसंद नहीं किया गया। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
Laapataa Ladies : लापता लेडीज इस साल की सबसे आउट ऑफ द बॉक्स फिल्मों में से एक रही। फिल्म दो दुल्हनों की कहानी दिखाती है, जो शादी के बाद ही एक्सचेंज हो जाती हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और आम लोगों से अच्छे रिव्यूज मिले। फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री भी बनाया गया। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…