10 Flop Bollywood Movies 2024 : बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन सभी को दर्शकों से वही प्यार और सराहना नहीं मिल पाती।
2024 में भी कई फिल्में सिनेमाघरों में आईं, लेकिन उम्मीद से उलट फ्लॉप साबित हुईं। ये फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ीं, बल्कि ऑडियंस और क्रिटिक्स से भी मिक्स रिस्पॉन्स मिले।
आइए, जानते हैं 2024 की उन फिल्मों के बारे में जिनको बॉक्स ऑफिस पर असफलता मिली।
10 Flop Bollywood Movies 2024
Do Aur Do Pyaar : विद्या बालन और प्रतीक गांधी जैसे एक्टर्स से सजी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म Do Aur Do Pyaar इस साल अप्रैल में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन मात्र 55 लाख रुपए की कमाई की। कहानी और निर्देशन के मामले में फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई। फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.63 करोड़ रहा।
Savi : दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे के लीड रोल वाली फिल्म सावी 20 करोड़ के बजट में बनाई गई थी। फिल्म एक पत्नी की कहानी है जो अपने पति को छुड़ाने के लिए जेल ब्रेक करती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 7.97 करोड़ रुपये की कमाई की।
Ulajh : जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू स्टारर फिल्म उलझ, ब्यूरोक्रेसी के जाल में फंसी एक लेडी ऑफिसर की कहानी दिखाती है। फिल्म को पहले ओटीटी पर डायरेक्ट रिलीज किया जाना था लेकिन थिएटर में लाया गया। जहां इसने मात्र 8.30 करोड़ रुपए की कमाई की।
10 Flop Bollywood Movies 2024
Main Atal Hoon : ये एक बायोपिक फिल्म थी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को पर्दे पर उतारा गया था। हालांकि विषय बहुत संवेदनशील था, लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट और डायरेक्शन में कमी रही, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर केवल 8.65 करोड़ रुपये ही कमा पाई। फिल्म 20 करोड़ के बजट से बनी थी।
The Buckingham Murders : करीना कपूर की फिल्म The Buckingham Murders एक मर्डर मिस्ट्री है। जो दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। फिल्म की धीमी गति और कहानी ने इसे दर्शकों से अलग कर दिया। इसका लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 9.27 करोड़ रुपये था, जबकि बजट 40 करोड़ था। फिल्म का रिव्यू यहां पढ़ें…
10 Flop Bollywood Movies 2024
Bhaiyya Ji : भैया जी एक मसाला फिल्म थी, जिसमें कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा का कॉम्बो था। लेकिन यह फिल्म अपनी अनावश्यक लंबाई और कमजोर पटकथा के कारण बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसने 9.60 करोड़ रुपये की ही कमाई की।
Sarfira : 2020 की तमिल फिल्म Soorarai Pottru की हिंदी रीमेक फिल्म थी सरफिरा। फिल्म सबसे सस्ती एयरलाइन बनने की कहानी बताती है। फिल्म में कुछ अच्छी एक्शन सीन थे, लेकिन इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले कमजोर रहे, जिससे दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पाई। 80-100 करोड़ में बनी फिल्म 22.13 करोड़ रुपये की कमाई ही कर सकी।
10 Flop Bollywood Movies 2024
Jigra : आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा एक भाई बहन के बॉन्ड पर बनी फिल्म है। फिल्म का पहला हाफ काफी अच्छा था लेकिन फिल्म दूसरे हाफ में फैल जाती है। फिल्म के लिए आलिया को तारीफ मिल लेकिन 80 करोड़ में बनी फिल्म 30.69 करोड की कमाई की। फिल्म का रिव्यू पढ़ें…
Yodha : फिल्म शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर फिल्म योद्धा में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आए। फिल्म का कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा था कि सिद्धार्थ के किरदार को देशद्रोह के आरोप में आर्मी से निकाल दिया जाता है। फिल्म में दिशा पाटनी और राशी खन्ना भी नजर आईं थी। 55 करोड़ में बनी फिल्म 32.45 करोड़ की कमाई के साथ फ्लॉप साबित हुई।
Mr & Mrs Mahi : राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही क्रिकेट के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। फिल्म को 40 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36.28 करोड़ रुपये था।
ये आर्टिकल्स भी पढ़ें…
10 Worst Bollywood Movies 2024 : इन 10 फिल्मों ने ऑडियंस का किया मूड ऑफ, लिस्ट में बडे़-बड़े एक्टर्स शामिल
ये साल बॉलीवुड के लिए जितना हिट फिल्मों के लिए नहीं जाना गया, उतना फ्लॉप फिल्मों के मशहूर रहा है। इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में आईं।
इनमें कुछ ऐसी फिल्में भी शमिल थी जिनसे बहुत उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकीं।
आज के इस आर्टिकल में जानेंगे उन 10 फिल्मों के बारे में जिन्हें क्रिटिक्स के साथ ऑडियंस ने भी डिजास्टर का टैग दिया। पूरी खबर पढ़ें…
Top 10 Tamil Movies 2024 : इस साल तमिल सिनेमा की इन दस फिल्मों ने मचाया धमाल, आप भी देखें लिस्ट
साउथ इंडस्ट्री अपनी एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं तमिल इंड्स्ट्री यानी टॉलीवुड की एक्शन फिल्मों के भी दुनिया भर में फैन है।
इस इंडस्ट्री से हर साल कुछ लीक से हटकर फिल्में निकलती हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। इस साल भी कुछ ऐसी ही फिल्म आईं।
तो आज के इस आर्टिकल में हम ऐसी 10 फिल्मों की बात करेंगे, जिन्होंने तमिल ही नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। तो आइए नजर डालते हैं लिस्ट पर। पूरी खबर पढ़ें…